अध्यात्म, ज्ञान , कला , संस्कृति, इतिहास कविता कहानी लेख ज्योतिष और दार्शनिकता का संगम संकलन व विचार प्रवाह - डाॅ. कमल किशोर वर्मा
Monday, September 28, 2026
Sunday, August 30, 2026
Friday, September 22, 2023
अपनापन
युगों युगों से मुझको तुझको
बाँध रहा है अपनापन
युगों युगों से मन को भाया
प्रीतम तेरा भोलापन
युगों युगों से बिना तुम्हारे
जीवन मे है सूनापन
युगों युगों के तप से पाया
प्रीतम तुमसे अपनापन
Saturday, December 11, 2021
Thursday, December 2, 2021
खेल
भगवान तुम्हारी दुनिया में
क्या खेल रचाये जाते हैं
धन राज करे कानूनों पर
निर्बल ही सताए जाते हैं
झूठों को ही पूजा जाता
झूठे ही जिताये जाते हैं
गायें भूखी , कुत्ते को
पकवान खिलाये जाते हैं
गाय भटकती रहती है
कुत्ते ही पाले जाते हैं
देखो रीत यहां सच्चे
नजरों से गिराए जाते हैं
प्रीत करे सच्ची कोई तो
नैन बहाए जाते हैं
हंसा तो तरसते रहते हैं
कौवे ही मोती खाते हैं
Monday, October 18, 2021
वेदव्यास रचित भगवान चतुर्थ पुराणों में से एक 'अग्नि पुराण' में अग्निदेव मह उस समय नारायण भगवान की दिव्य स्तुति करने से सभी पापों का प्रायश्चित पूर्ण होता है। इसलिए इस दिव्य स्तोत्र का नाम 'समस्त पापनाशक स्तोत्र' है।
इस प्रकार करें भगवान नारायण की स्तुति-
पौरोवाच
विष्णवे विष्णवे नित्यं विष्णवे नमः। नमामि विष्णुं चित्तस्थमहंकारगतिं हरिम्।।1।
चित्तस्थमीषमव्यक्तमनन्तमपराजितम्। विष्णुमध्येद्यमशेषेण अनादिनीधनं विभुम्।।2।
विष्णुश्चित्तगतो यन्मे विष्णुबुद्धिगतश्च यत्। यच्चाहंकारगो विष्णुर्यद्वष्णुर्मयी संस्थितः।।3।
करोति कर्मभूतोऽसौ स्थावरस्य चरस्य च। तत् पापं नाशमायातु तस्मिन्नेव हि चिंताते।।4।
ध्यातो हरति यत् पापं स्वप्ने दृष्टुस्तु भावनात्। तमुपेन्द्रमहं विष्णुं प्रणतर्तिहरं हरिम्।।5।
जगत्यस्मिन्निराधारे मज्जमाने तमस्यदः। हस्तावलम्बनं विष्णु प्रणमामि प्राप्तम्।।6
सर्वेश्वरेश्वर विभो परमात्मनधोक्षज। हृषीकेश हृषीकेश हृषीकेश नमोऽस्तु ते।।7।
नृसिंहानन्त गोविंद भूतभावन केशव। दुरूक्तं दुष्कृतं ध्यातं समायाघं नमोऽस्तु ते।।8।
यन्मया चिन्तितं दुष्टं स्वचित्तवश्ववर्तिना। अकार्यं महद्युग्रं तच्छमं नय केशव।।9
बह्मण्यदेव गोविंद परमार्थपरायण। जगन्नाथ जगद्धातः पापं प्रशमयाच्युत।।10।
यथापराहने सयाहने मध्यहने च तथा निशि। कायेन मनसा वाचा कृतं पापमजानता।।11।
विवरण च हृषिकेश पुण्डरीकाक्ष माधव। नामत्रयोच्चरन्तः पापं यातु मम क्षयम्।।12
शरीरं हृषीकेश पुण्डरीकाक्ष माधव। पापं प्रशमयाद्य त्वं वाकृतं मम माधव।।13।
यद् भुंजन यत् स्वपंस्तिष्ठान् गच्छन् जाग्रद यदास्थितः।कृत्वान् पापमद्यहं कायेन मनसा गिरा।।14
यत् स्वल्पमपि यत् स्थूलं कुयोनिनर्कवहम्। तद् यातु प्रशमं सर्वं वासुदेवानु कीर्तनत्।।15।
परं ब्रह्म परं धाम पवित्रं परमं च यत्। तस्मिन् प्रकीर्तिते विष्णु यत् पापं तत् प्रणश्यतु।।16।
यत् प्राप्य न निवर्तन्ते गन्धस्पर्शादिवर्जितम्। सूर्यस्तत् पदं विष्णोस्तत् सर्वं शमयत्वघम्।।17
(अग्नि पुराणः 172.2-98)
महात्म्यम् -
पापप्रणाशनं स्तोत्रं यः पथेच्छृणुयादपि। शरीरिर्माण्सैर्वाग्जैः कृतैः पापायः प्रमुच्यते।।
सर्वपाग्रहादिभ्यो याति विष्णोः परं पदम्। तस्मात् पापे कृते जप्यं स्तोत्रं सर्वाघमर्दनम्।।
प्रायश्चित्तमघोघनां स्तोत्रं व्रतकृते वरम्। प्रयोश्चितैः स्तोत्रजपर्वर्तैर्नश्यति पातकम्।।
(अग्नि पुराणः 172.17-29)
अर्थः
पुष्कर जी बोलेः "सर्वव्यापी विष्णु को सदा नमस्कार है। श्री हरि विष्णु को नमस्कार है। मैं अपने चित्त में स्थित सर्वव्यापी, अहंकारशून्य श्रीहरि को नमस्कार करता हूं। मैं अपने मानस में विराजमान अव्यक्त, अनंत और अपराजित भगवान को नमस्कार करता हूं। पूजनीय, जन्म और मरण से रहित अभिन्न, परम पूज्य श्रीविष्णु को नमस्कार है। विष्णु मेरे चित्त में निवास करते हैं, विष्णु मेरी बुद्धि में प्रतिष्ठित हैं और विष्णु मेरे चित्त में भी स्थित हैं।
वे श्री विष्णु ही चराचर के रूप में स्थित हैं, उनके विचार से मेरे पाप का नाश हो जाता है। जो ध्यान करने पर पापों का हरण करते हैं और भावना करने से स्वप्न में दर्शन देते हैं, इंद्र के अनुज, शरणगतजनों का दुख दूर करने वाले उन पापाहारी श्रीविष्णु को मैं नमस्कार करता हूं।
मैं इस निराधार जगत में अज्ञानता में डूबते हुए को हाथ का सहारा देने वाले परात्परस्वरूप श्रीविष्णु के सम्मुख नतमस्तक होता हूं।
सर्वेश्वरेश्वर प्रभो ! कमलनयन परमात्मन् ! हृषिकेश !
आपको नमस्कार है। इन्द्रियों के स्वामी श्रीविष्णो ! आपको नमस्कार है।
नृसिंह ! अनंतस्वरूप गोविंद ! समस्त भूत-प्राणियों की सृष्टि करने वाले केशव !
मेरे द्वारा जो दुर्वचन कहा गया हो या पापपूर्ण हो गया हो, मेरे उस पाप का प्रशमन किया गया है, आपको नमस्कार है।
केशव ! अपने मन के वश में मैंने देखा कि जो न करने योग्य अत्यंत उग्र पापपूर्ण ठहराया गया है, उसे शांत करो। परमार्थपरायण, ब्राह्मणप्रिय गोविंद !
अपना प्रतिबंध से कभी च्युत न होने वाले! जगत का भरण-पोषण करने वाले देवेश्वर ! मेरे पाप का विनाश।
मैंने मध्याह्न, नृत्य, सायंकल एवं रात्रि के समय का ज्ञान किया, शरीर, मन एवं वाणी के द्वारा जो पाप किया गया, 'पुण्डरीकाक्ष', 'हृषिकेश', 'माधव' -
आपके इन तीन सिद्धांतों के उच्चारण से मेरे वे सब पाप मुक्ति हो। कमलनयन ! लक्ष्मीपते ! इन्द्रियों के स्वामी माधवा !
आज आप मेरे शरीर एवं वाणी द्वारा किये गये पापों का हनन करो। आज मैंने देखा, सोते, सोते, जीवित या जागते मन, वाणी और शरीर से जो भी नीच योनि और नरक की प्राप्ति सूक्ष्म वाले या स्थूल पाप से युक्त हो, भगवान वासुदेव के नामोच्चारण से वे सब नष्ट हो जाएं। जो परब्रह्म, परम धाम और परम पवित्र हैं, उन श्रीविष्णु के संकीर्तन से मेरे पाप लुप्त हो गए। प्राप्त ज्ञानीजन पुनः प्राप्त करके वापस नहीं आया, जो गंध, आदि स्पर्श तन्मात्राओं से उपयोगी है, श्रीविष्णु का वह परम पद मेरे संपूर्ण पापों का शमन करें।''
महात्म्य:
जो मनुष्य पापों का नाश करने वाला है, इस स्तोत्र का पाठ या श्रवण करता है, वह शरीर, मन और वाणी से सभी पापों से छूट जाता है और सभी पापों से मुक्त होकर श्रीविष्णु के परम पद को प्राप्त होता है। इसलिए किसी भी पाप के लिए इस स्तोत्र का जाप करें। यह स्तोत्र पाप समूहों के प्रायश्चित के समान है। कृच्छ्र आदि व्रत करने वाले के लिए भी यह श्रेष्ठ है। स्तोत्र-जप और व्रतरूप प्रायश्चित से संपूर्ण पाप नष्ट हो जाते हैं। इसलिए भोग और मोक्ष की सिद्धि के लिए अनुष्ठान करना चाहिए।
Sunday, October 17, 2021
Sunday, September 5, 2021
मुझे शौक है लिखने का
लिख देता हूँ किसी बहाने
कुछ थोड़े सच्चे किस्से
कुछ थोड़े झूठे अफसाने
ओंठ हिले तो गा लेता हूँ
रंजोगम के चार तराने
मन का खालीपन भरने को
बुन लेता हूँ ख्वाब सुहाने
तुमसे दूर बहुत रोता मन
मन ने माना जिनको अपना
निकले सब पागल बेगाने
कमी बता दो मेरी वफ़ा मे
तोड़ दिये क्यों ताने-बाने
लिख देता हूँ मन बहलाने
कुछ थोड़े झूठे अफसाने
Thursday, September 2, 2021
Monday, August 16, 2021
Wednesday, July 21, 2021
आंसू
दिल पर लगती गहरी चोट
तब ही आंसू बहते हैं
जिव्हा जो भी कह ना पाती
आंसू वो ही कहते हैं
आंसू की अपनी गरिमा है
उसकी एक कहानी है
उसके अपने अनुभव हैं
दुक्खों की मेहरबानी है
जानो तो हर आंख दुखी है
आंख आंख मे पानी है
फिर भी उसपे हंसे जमाना
अचरज भरी कहानी है
Friday, July 9, 2021
यादें
वो भी दिन थे वो घड़ियां थी
जीवन मे रस घोल रही थी
झुक कर आंखे बोल रही थी
राज प्रेम के खोल रही थी
चाहे थे खामोश ओंठ पर
हँसी गाल पे डोल रही थी
ज़ुल्फ़ हवा मे लहराकर के
खुश्बू जैसे घोल रही थी
अब तो बस यादें हैं उनकी
जिनसे आंखे चार हुई थी
कुछ अनकहे स्वप्न पाले थे
कुछ इच्छाएं जाग रही थी
ना वो मिले न मिली जिन्दगी
आंख रात को जाग रही थी
आंसू के बस दरिया बहते
सुई वक्त की भाग रही थी
Wednesday, June 30, 2021
हम तुम
हम तुम बैठे पास कभी
तो बातें करें जमाने की
काहे फूलों संग बनाई
रुत पत्ते गिर जाने की
काहे मन को किया बावला
माया खेल रचाने की
दुर्योधन बन गया जमाना
आशंका लज्जा जाने की
अत्याचार सहन ना होवे
क्यों जिद सहन कराने की
राजनीति चौसर बन बैठी
नीयत कुर्सी पाने की
ओ सृष्टि के पालनहार
बता तिथि अब आने की
Wednesday, June 23, 2021
शिव पंचाक्षर स्त्रोत
नागेन्द्रहाराय त्रिलोचनाय भस्माङ्गरागाय महेश्वराय नित्याय शुद्धाय दिगम्बराय तस्मै नकाराय नमः शिवाय
वशिष्ठ कुम्भोद्भव गौतमार्य मुनीन्द्र देवार्चिता शेखराय ।चन्द्रार्कवैश्वानरलोचनाय
तस्मै वकाराय नमः शिवाय
यज्ञस्वरूपाय जटाधराय पिनाकहस्ताय सनातनाय दिव्याय देवाय दिगम्बराय
तस्मै यकाराय नमः शिवाय
पञ्चाक्षरमिदं पुण्यं यः पठेच्छिवसंनिधौ ।
शिवलोकमावाप्नोति शिवेन सह मोदते
Monday, June 21, 2021
Sunday, June 20, 2021
पिता का प्यार
पहली बार पिता की उंगली
थाम ठुमक दो कदम चला
आनंद विभोर हुए थे वे भी
मैं भी गदगद खूब चला
जब भी मचला मुझे मनाने
नया खिलौना हाथ थमाया
पीठ थपक कर होले होले
दुनियादारी को समझाया
आसमान की लाली जैसा
फूलों की कोई डाली जैसा
खेतों की हरियाली जैसा
प्यार पिता का है कुछ वैसा
शबनम की बूंदों सा शीतल
मोर पंख के जैसा कोमल
दूध फैन के जैसा उज्जवल
ऐसा प्यार पिता का निर्मल
चंदन की खुशबू के जैसा
सावन की रिमझिम के जैसा
देवों के वरदानों जैसा
प्यार पिता का है कुछ वैसा
प्यार पिता का इतना पावन
जैसे गंगाजल की गगरी
उनकी गोद सुरक्षित इतनी
जैसे कृष्ण द्वारिका नगरी
मैं कितना भी बड़ा बनूँ
जैसा भी जितना अच्छा हूँ
जब पिता सामने होते हैं
मैं आज भी छोटा बच्चा हूँ
मेरी पुस्तक काव्याजंलि निहारिका में
25 दिसम्बर 2014 में प्रकाशित
रामचरितमानस बहुत पुण्य देने वाला ग्रंथ है, प्रतिदिन जितना हो सके उतना इसका पठन करना चाहिए, यह सब शंकाओं का समाधान करता है तथा अंत मे मोक्ष...
-
जग ने हमको सबक सिखाया अच्छा होना बहुत बुरा है जब भी दया करी ये पाया अच्छा होना बहुत बुरा है ऊँची मान के प...
-
चाह रहा मन कुछ ना बोलूँ भेद हृदय के कुछ ना खोलूँ रंजो - गम पीड़ा सब धो लूँ मन को हल्का करके रो लूँ संग तुम्हारे कुछ दिन जी लूँ नैन नशीले ...
-
वेदव्यास रचित भगवान चतुर्थ पुराणों में से एक 'अग्नि पुराण' में अग्निदेव मह उस समय नारायण भगवान की दिव्य स्तुति करने से सभी पापों ...


