वो भी दिन थे वो घड़ियां थी
जीवन मे रस घोल रही थी
झुक कर आंखे बोल रही थी
राज प्रेम के खोल रही थी
चाहे थे खामोश ओंठ पर
हँसी गाल पे डोल रही थी
ज़ुल्फ़ हवा मे लहराकर के
खुश्बू जैसे घोल रही थी
अब तो बस यादें हैं उनकी
जिनसे आंखे चार हुई थी
कुछ अनकहे स्वप्न पाले थे
कुछ इच्छाएं जाग रही थी
ना वो मिले न मिली जिन्दगी
आंख रात को जाग रही थी
आंसू के बस दरिया बहते
सुई वक्त की भाग रही थी
No comments:
Post a Comment