जग ने हमको सबक सिखाया
अच्छा होना बहुत बुरा है
जब भी दया करी ये पाया
अच्छा होना बहुत बुरा है
ऊँची मान के प्रेम सगाई
अपनेपन की रीत निभाई
जिनका दर्द बांटना चाहा
उनके हाथों ठोकर खाई
फूलों ने मुरझा कर बोला
अच्छा होना बहुत बुरा है
फैंकी धूल तमन्नाओं पर
पत्थर दिल पे बांध लिया
भूल चुका दर्दीली यादें
सुख मे दुःख को सांध लिया
बहते आंसू ने सिखलाया
अच्छा होना बहुत बुरा है
जग ने हमको सबक सिखाया
अच्छा होना बहुत बुरा है
No comments:
Post a Comment