जिस घर जाओ तुम पाओगे
हर घर की है एक कहानी
जिससे पूछो बतलाएगा वो
अपनी अपनी राम कहानी
कौन किसी का दर्द बाँटता
सबकी अपनी एक कहानी
मुस्काने की एक कहानी
आँसू की भी एक कहानी
अध्यात्म, ज्ञान , कला , संस्कृति, इतिहास कविता कहानी लेख ज्योतिष और दार्शनिकता का संगम संकलन व विचार प्रवाह - डाॅ. कमल किशोर वर्मा
भगवान तुम्हारी दुनिया में
क्या खेल रचाये जाते हैं
धन राज करे कानूनों पर
निर्बल ही सताए जाते हैं
झूठों को ही पूजा जाता
झूठे ही जिताये जाते हैं
गायें भूखी , कुत्ते को
पकवान खिलाये जाते हैं
गाय भटकती रहती है
कुत्ते ही पाले जाते हैं
देखो रीत यहां सच्चे
नजरों से गिराए जाते हैं
प्रीत करे सच्ची कोई तो
नैन बहाए जाते हैं
हंसा तो तरसते रहते हैं
कौवे ही मोती खाते हैं
रामचरितमानस बहुत पुण्य देने वाला ग्रंथ है, प्रतिदिन जितना हो सके उतना इसका पठन करना चाहिए, यह सब शंकाओं का समाधान करता है तथा अंत मे मोक्ष...