भगवान तुम्हारी दुनिया में
क्या खेल रचाये जाते हैं
धन राज करे कानूनों पर
निर्बल ही सताए जाते हैं
झूठों को ही पूजा जाता
झूठे ही जिताये जाते हैं
गायें भूखी , कुत्ते को
पकवान खिलाये जाते हैं
गाय भटकती रहती है
कुत्ते ही पाले जाते हैं
देखो रीत यहां सच्चे
नजरों से गिराए जाते हैं
प्रीत करे सच्ची कोई तो
नैन बहाए जाते हैं
हंसा तो तरसते रहते हैं
कौवे ही मोती खाते हैं
No comments:
Post a Comment