Sunday, September 5, 2021

मुझे शौक है लिखने का

लिख देता हूँ किसी बहाने 

कुछ थोड़े सच्चे किस्से 

कुछ थोड़े झूठे अफसाने 

ओंठ हिले तो गा लेता हूँ 

रंजोगम के चार तराने 

मन का खालीपन भरने को

बुन लेता हूँ ख्वाब सुहाने 

तुमसे दूर बहुत रोता मन


मन ने माना जिनको अपना

निकले सब पागल बेगाने

कमी बता दो मेरी वफ़ा मे 

तोड़ दिये क्यों ताने-बाने

लिख देता हूँ मन बहलाने

कुछ थोड़े झूठे अफसाने 




Thursday, September 2, 2021

अपने वो होते हैं जो 

सपने को राह दिखाते है

 सपने वो होते हैं जो 

अपने को गले लगाते हैं, 

अपने सपने पूरे करते 

सपने अपनों को समझाते

सपने ही जीना सिखलाते

सपनों के मतलब बतलाते


जीवन का गहरा सच तो

 सपने ही है बतलाते 

जीवन मे ना मिलने वाले 

सपने मे तो मिल ही जाते 



ओ प्यारी सी चंचल चिड़िया

मधुर तेरा है गीत

भोर भये नभ मे भर देती

कलरव का संगीत


कोमल पंख से नभ को छूना

जीवन की है रीत

अपने बल से ऊँचा उड़ना

साहस की है जीत



  रामचरितमानस बहुत पुण्य देने वाला ग्रंथ है, प्रतिदिन जितना हो सके उतना इसका पठन करना चाहिए, यह सब शंकाओं का समाधान करता है तथा अंत मे मोक्ष...