Sunday, May 30, 2021

तकदीर सखी

एक कलम से लिखी गई 

         तेरी मेरी तकदीर सखी 

एक डोर से बाँध  गई

        तुझे मुझे तकदीर सखी

सपनों के है रंग कई

          अरमानों के संग कई

ईश्वर ने हमे मिलाया है

          काहे हुई अधीर सखी

एक कलम से लिखी गई

        तेरी मेरी तकदीर सखी 

जितना गहरा प्रेम जिगर में

         उतनी गहरी पीर सखी

करदी तेरे नाम जिन्दगी

        अबसे तेरी जागीर सखी

एक कलम से लिखी गई

          तेरी मेरी तकदीर सखी

अब तेरी जागीर सखी 




Thursday, May 27, 2021

जुल्फ संवारो

आओ मेरी जुल्फ संवारो
        फिरसे मुझको मीत पुकारो
तुम बिन निपट अकेली हूँ मै
        प्राणनाथ कुछ बात विचारो
           आओ मेरी ज़ुल्फ संवारो

जुल्फ आज ये जिद कर बैठी
       प्रीतम से ही ये सुलझेगी
मन भी आज उदास जरा सा
      उलझन ये कैसे सुलझेगी  

विरह कटारी हृदय बींधती
        थोड़ा मुझको आज दुलारो
तुम बिन निपट अकेली हूँ मै
        प्राणनाथ कुछ बात विचारो
           आओ मेरी ज़ुल्फ संवारो

नयनों में उमड़ पड़े हैं बादल
       मन में जागी  प्यास तुम्हारी
ख्वाबों की यह उथल पुथल 
          जीवन मे है कमी तुम्हारी

          स्नेह भरे अंसुवन मे डूबी
        प्रणय भाव से मुझे निहारो
          आओ मेरी ज़ुल्फ संवारो


Tuesday, May 4, 2021

खुशियों का गुलशन खिलता खुशियों का गुलशन किलोदा


सदियों से था मन के भीतर

वो मीत मिला पर बिछड़ गया

कलियों के खिलने से पहले

झोंके से गुलशन उजड़ गया

तकदीर संवरने से पहले

हाथों से दामन फिसल गया

बेचैन तमन्ना तड़प उठी

लाचार इश्क भी मचल गया



 


  रामचरितमानस बहुत पुण्य देने वाला ग्रंथ है, प्रतिदिन जितना हो सके उतना इसका पठन करना चाहिए, यह सब शंकाओं का समाधान करता है तथा अंत मे मोक्ष...