एक कलम से लिखी गई
तेरी मेरी तकदीर सखी
एक डोर से बाँध गई
तुझे मुझे तकदीर सखी
सपनों के है रंग कई
अरमानों के संग कई
ईश्वर ने हमे मिलाया है
काहे हुई अधीर सखी
एक कलम से लिखी गई
तेरी मेरी तकदीर सखी
जितना गहरा प्रेम जिगर में
उतनी गहरी पीर सखी
करदी तेरे नाम जिन्दगी
अबसे तेरी जागीर सखी
एक कलम से लिखी गई
तेरी मेरी तकदीर सखी
अब तेरी जागीर सखी
No comments:
Post a Comment