काश के तुम मेरी होती तो
जीवन और तरह का होता
कभी अंधेरी रात ना होती
चांद रोज ही रोशन होता
काश के तुम मेरी होती तो
खुशबू भरी हवाएं होती
प्यार भरी बरसातें होती
रंगो भरी फिजाएं होती
काश के तुम मेरी होती तो
पलकें बिजली रोज गिराती
रात चांद की दुल्हन बनकर
प्रीत भरा कोई गीत सुनाती
ये सपने बस सपने रह गये
ये सब तो तब ही हो पाता
जब कि तुम मेरी ही होती
No comments:
Post a Comment