अपनापन
कमल किशोर वर्मा
दिन रात बदलते हैं मौसम
दिन रात बदलती तस्वीरें
दिन रात बदलते लोग यहाँ
दिन रात बदलती तकदीरें
यहाँ बदल जाती है वफाएं
और वफा से भरी सदाएं
दुनिया के बाजारों में तब
छा जाती है गरम हवाएं
ना बदली है प्रीत हमारी
ना बदलेगी प्रीत हमारी
ना बदली है रीत हमारी
ना बदलेगी रीत हमारी
दौर बदल गया है जग का
केवल हम ना बदल सके
रखते अबभी अपनापन हम
लेकिन जज्बा कह न सके
छोड़ जहां के अदब कायदे
चाहत में मिट गये दीवाने
तोड़ न पाए दीवारों को
और अधिक वे सह न सके
कमल किशोर वर्मा

दिन रात बदलते हैं मौसम
दिन रात बदलती तस्वीरें
दिन रात बदलते लोग यहाँ
दिन रात बदलती तकदीरें
यहाँ बदल जाती है वफाएं
और वफा से भरी सदाएं
दुनिया के बाजारों में तब
छा जाती है गरम हवाएं
ना बदली है प्रीत हमारी
ना बदलेगी प्रीत हमारी
ना बदली है रीत हमारी
ना बदलेगी रीत हमारी
दौर बदल गया है जग का
केवल हम ना बदल सके
रखते अबभी अपनापन हम
लेकिन जज्बा कह न सके
छोड़ जहां के अदब कायदे
चाहत में मिट गये दीवाने
तोड़ न पाए दीवारों को
और अधिक वे सह न सके