कमल किशोर वर्मा
एक परी की कथा सुनाऊँ
कहके थोड़ा मन बहलाऊँ
मेरी उसकी एक कहानी
मै हूँ राजा और वो रानी
कैसे उसकी याद भुलाऊँ
क्यों मै गाऊँ किसे सुनाऊँ
वो पागल है बड़ी सयानी
ऋषियों की हो जैसे बानी
वो अलबेली एक सहेली
मोरपंख सी छैल छबीली
याद खूब आती है पागल
यादों के खंजर से घायल
आँखों से जो आँसू बहते
विरही मौन कहानी कहते
बात ओंठ पर कैसे लाऊँ
क्यों मै गाऊँ किसे सुनाऊँ
वो सुरमई शाम सावन की
कोमलता जैसे मधुबन की
नदिया के जैसी तरुणाई
और लहर जैसी अंगड़ाई
ब्रह्म कमल सी सुन्दरताई
जैसे झुरमट की शहनाई
बात ओंठ पर कैसे लाऊँ
क्यों मै गाऊँ किसे सुनाऊँ
एक परी की कथा सुनाऊँ
कहके थोड़ा मन बहलाऊँ
मेरी उसकी एक कहानी
मै हूँ राजा और वो रानी
कैसे उसकी याद भुलाऊँ
क्यों मै गाऊँ किसे सुनाऊँ
वो पागल है बड़ी सयानी
ऋषियों की हो जैसे बानी
वो अलबेली एक सहेली
मोरपंख सी छैल छबीली
याद खूब आती है पागल
यादों के खंजर से घायल
आँखों से जो आँसू बहते
विरही मौन कहानी कहते
बात ओंठ पर कैसे लाऊँ
क्यों मै गाऊँ किसे सुनाऊँ
वो सुरमई शाम सावन की
कोमलता जैसे मधुबन की
नदिया के जैसी तरुणाई
और लहर जैसी अंगड़ाई
ब्रह्म कमल सी सुन्दरताई
जैसे झुरमट की शहनाई
बात ओंठ पर कैसे लाऊँ
क्यों मै गाऊँ किसे सुनाऊँ