मुझे शौक है लिखने का
लिख देता हूँ किसी बहाने
कुछ थोड़े सच्चे किस्से
कुछ थोड़े झूठे अफसाने
ओंठ हिले तो गा लेता हूँ
रंजोगम के चार तराने
मन का खालीपन भरने को
बुन लेता हूँ ख्वाब सुहाने
तुमसे दूर बहुत रोता मन
मन ने माना जिनको अपना
निकले सब पागल बेगाने
कमी बता दो मेरी वफ़ा मे
तोड़ दिये क्यों ताने-बाने
लिख देता हूँ मन बहलाने
कुछ थोड़े झूठे अफसाने
No comments:
Post a Comment