मैं बना पतंगा जलता हूँ
तुम दीप बनी सुलगाती हो
मै बना चकोर निहार रहा
तुम बनी चाँद ललचाती हो
मै भ्रमर बना प्यासा भटका
तुम फूल बनी मुस्काती हो
मै आंसू बनके बहा किया
तुम लब सीकर खामोश रही
सखी बता दो आज मुझे
प्यार को कब पहचानोगी
कितने युग बीतेंगे ? जब
तुम मन के बन्धन मानोगी
No comments:
Post a Comment