कहा था मैने बरसों पहले
वक्त कभी फिर बदलेगा
फिर खोलेगा खून सनातन
फिर सिंहासन डोलेगा
कम्पित होंगे उर असुरों के
धर्म भाव फिर जागेगा
सारे असुर एक होंगे फिर
अर्जुन से भिड़ जाने को
आएगा फिर कृष्ण धरा पे
भाग्य हिन्द का जागेगा
रण होगा फिर बड़ा भयंकर
फिर भगवा लहरायेगा
विश्व तमाशा फिर देखेगा
भारत की जय कार करेगा

