चाह रहा मन कुछ ना बोलूँ
भेद हृदय के कुछ ना खोलूँ
रंजो - गम पीड़ा सब धो लूँ
मन को हल्का करके रो लूँ
संग तुम्हारे कुछ दिन जी लूँ
नैन नशीले कुछ कुछ पी लूँ
पर ,तुम तो पत्थर बन बैठी
बिन कारण नाहक ही रूठी
अध्यात्म, ज्ञान , कला , संस्कृति, इतिहास कविता कहानी लेख ज्योतिष और दार्शनिकता का संगम संकलन व विचार प्रवाह - डाॅ. कमल किशोर वर्मा
मुझे शौक है लिखने का
लिख देता हूँ किसी बहाने
कुछ थोड़े सच्चे किस्से
कुछ थोड़े झूठे अफसाने
ओंठ हिले तो गा लेता हूँ
रंजोगम के चार तराने
मन का खालीपन भरने को
बुन लेता हूँ ख्वाब सुहाने
तुमसे दूर बहुत रोता मन
मन ने माना जिनको अपना
निकले सब पागल बेगाने
कमी बता दो मेरी वफ़ा मे
तोड़ दिये क्यों ताने-बाने
लिख देता हूँ मन बहलाने
कुछ थोड़े झूठे अफसाने
रामचरितमानस बहुत पुण्य देने वाला ग्रंथ है, प्रतिदिन जितना हो सके उतना इसका पठन करना चाहिए, यह सब शंकाओं का समाधान करता है तथा अंत मे मोक्ष...