Sunday, September 5, 2021

मुझे शौक है लिखने का

लिख देता हूँ किसी बहाने 

कुछ थोड़े सच्चे किस्से 

कुछ थोड़े झूठे अफसाने 

ओंठ हिले तो गा लेता हूँ 

रंजोगम के चार तराने 

मन का खालीपन भरने को

बुन लेता हूँ ख्वाब सुहाने 

तुमसे दूर बहुत रोता मन


मन ने माना जिनको अपना

निकले सब पागल बेगाने

कमी बता दो मेरी वफ़ा मे 

तोड़ दिये क्यों ताने-बाने

लिख देता हूँ मन बहलाने

कुछ थोड़े झूठे अफसाने 




Thursday, September 2, 2021

अपने वो होते हैं जो 

सपने को राह दिखाते है

 सपने वो होते हैं जो 

अपने को गले लगाते हैं, 

अपने सपने पूरे करते 

सपने अपनों को समझाते

सपने ही जीना सिखलाते

सपनों के मतलब बतलाते


जीवन का गहरा सच तो

 सपने ही है बतलाते 

जीवन मे ना मिलने वाले 

सपने मे तो मिल ही जाते 



ओ प्यारी सी चंचल चिड़िया

मधुर तेरा है गीत

भोर भये नभ मे भर देती

कलरव का संगीत


कोमल पंख से नभ को छूना

जीवन की है रीत

अपने बल से ऊँचा उड़ना

साहस की है जीत



Monday, August 16, 2021


कितना भी पा ले कोई पर 

बस एक कमी तो होती है 

सौ बार पलक मुस्काए पर 

एक बार कभी तो रोती है 

प्रीत मे जीत मिले सबको

हर किस्मत ये ना होती है

सौ युद्ध जीतने वाले की 

एक बार हार तो होती है

सच सदा जीत नही पाता है

उसकी भी हार तो होती है

सज्जनता का दण्ड मिले

कुछ किस्मत ऐसी होती है

Saturday, July 24, 2021

जनम परण धन धाम निरख्यो पायो सभी असार

मीरा कहे  गिरिधरनागर मोहि दीजो नही बिसार



Wednesday, July 21, 2021

आंसू

दिल पर लगती गहरी चोट

                 तब ही आंसू बहते हैं

जिव्हा जो भी कह ना पाती

                 आंसू वो ही कहते हैं

आंसू की अपनी गरिमा है

               उसकी एक कहानी है

उसके अपने अनुभव हैं 

             दुक्खों की मेहरबानी है

जानो तो हर आंख दुखी है

              आंख आंख मे पानी है 

फिर भी उसपे हंसे जमाना

             अचरज भरी कहानी है

Friday, July 9, 2021

यादें

वो भी दिन थे वो घड़ियां थी 

          जीवन मे रस घोल रही थी

झुक कर आंखे बोल रही थी 

          राज प्रेम के खोल रही थी

चाहे थे खामोश ओंठ पर

          हँसी गाल पे डोल रही थी

ज़ुल्फ़ हवा मे लहराकर के

            खुश्बू जैसे घोल रही थी

अब तो बस यादें हैं उनकी

          जिनसे आंखे चार हुई थी

कुछ अनकहे स्वप्न पाले थे

         कुछ इच्छाएं जाग रही थी

ना वो मिले न मिली जिन्दगी

       आंख रात को जाग रही थी 

आंसू के बस दरिया बहते

         सुई वक्त की भाग रही थी




  रामचरितमानस बहुत पुण्य देने वाला ग्रंथ है, प्रतिदिन जितना हो सके उतना इसका पठन करना चाहिए, यह सब शंकाओं का समाधान करता है तथा अंत मे मोक्ष...