Monday, July 6, 2020

सच्चा प्यार


प्यार तो प्यार होता है ! सच्चा झूठा क्या ?? प्यार एक भावना है जो हमारे मन में किसी के प्रति उत्पन्न होती है ।

यदि किसी स्वार्थ पूर्ति के उद्देश्य से किसी के साथ प्रेम प्यार हमदर्दी अपनापन दिखाकर उसे भ्रमजाल में फँसाया और स्वार्थ पूरा होते ही उसमे सब अपनापन खत्म कर लिया हो तो इसे - नकली प्यार धोखा बेवफाई कहते हैं


परन्तु अपना स्वार्थ पूरा हुआ हो या न हुआ हो , प्रेम प्यार हमदर्दी अपनापन जीवन भर निभाएंगे , उसकी हर संभव सहायता करेंगे , उससे छल करके सिर्फ अपना भला न चाहेंगे बल्कि उसके मान सम्मान सुरक्षा का ध्यान रखते हुए , अपने में और उसमें भेद न मानकर सहयोगी रहेंगे , यह सच्चा प्यार है

प्यार सिर्फ स्त्री और पुरूष में ही नही होता ! यह माता पिता भाई बहन दोस्त पड़ौसी रिश्तेदार संतान पशु पक्षी सबसे होता है ,

अवस्था स्वरूप और लक्ष्य पात्र के आधार पर प्यार के लिए अलग अलग शब्द नाम रख दिए हैं , प्रेम प्यार ममता स्नेह आदि 
प्यार ब्रह्माण्ड का आधार है , यह सृष्टि के विस्तार विकास एवं उत्थान का प्रथम आवश्यक घटक है ।
प्यार आत्मा एवं चित्त को प्रफुल्लित करने वाला, ईश्वरीय अनुभूति व अलौकिक आनन्द की भावना को उत्पन्न करता है । इससे सम्पूर्ण प्रकृति अनुपम छटा युक्त एवं अनुराग से ओतप्रौत प्रतीत होती है ।
प्यार बिना कारण ओंठों पर मुस्कान, बुदबुदाहट, गुनगुनाहट और कदमों में थिरकन पैदा कर देता है
बिना बात आँखों में आंसू आना, विरह की बैचेनी, आसपास की वस्तुओं में अभिरूचि का अभाव , उकताहट , कर्तव्यों से विलगता का भाव और एकान्तप्रियता , ये प्यार के लक्षण हैं ।

प्रेमी/प्रेमिका द्वारा दी गई भेंट /निशानी/चित्र में बार बार आकृष्ट होकर अनुरूपता , अभिन्न स्नेह एवं गहन अभिरूचि , ये प्यार के स्वाभाविक स्वरूप हैं ।

No comments:

Post a Comment

  रामचरितमानस बहुत पुण्य देने वाला ग्रंथ है, प्रतिदिन जितना हो सके उतना इसका पठन करना चाहिए, यह सब शंकाओं का समाधान करता है तथा अंत मे मोक्ष...