दिल पर लगती गहरी चोट
तब ही आंसू बहते हैं
जिव्हा जो भी कह ना पाती
आंसू वो ही कहते हैं
आंसू की अपनी गरिमा है
उसकी एक कहानी है
उसके अपने अनुभव हैं
दुक्खों की मेहरबानी है
जानो तो हर आंख दुखी है
आंख आंख मे पानी है
फिर भी उसपे हंसे जमाना
अचरज भरी कहानी है
अध्यात्म, ज्ञान , कला , संस्कृति, इतिहास कविता कहानी लेख ज्योतिष और दार्शनिकता का संगम संकलन व विचार प्रवाह - डाॅ. कमल किशोर वर्मा
दिल पर लगती गहरी चोट
तब ही आंसू बहते हैं
जिव्हा जो भी कह ना पाती
आंसू वो ही कहते हैं
आंसू की अपनी गरिमा है
उसकी एक कहानी है
उसके अपने अनुभव हैं
दुक्खों की मेहरबानी है
जानो तो हर आंख दुखी है
आंख आंख मे पानी है
फिर भी उसपे हंसे जमाना
अचरज भरी कहानी है
वो भी दिन थे वो घड़ियां थी
जीवन मे रस घोल रही थी
झुक कर आंखे बोल रही थी
राज प्रेम के खोल रही थी
चाहे थे खामोश ओंठ पर
हँसी गाल पे डोल रही थी
ज़ुल्फ़ हवा मे लहराकर के
खुश्बू जैसे घोल रही थी
अब तो बस यादें हैं उनकी
जिनसे आंखे चार हुई थी
कुछ अनकहे स्वप्न पाले थे
कुछ इच्छाएं जाग रही थी
ना वो मिले न मिली जिन्दगी
आंख रात को जाग रही थी
आंसू के बस दरिया बहते
सुई वक्त की भाग रही थी
हम तुम बैठे पास कभी
तो बातें करें जमाने की
काहे फूलों संग बनाई
रुत पत्ते गिर जाने की
काहे मन को किया बावला
माया खेल रचाने की
दुर्योधन बन गया जमाना
आशंका लज्जा जाने की
अत्याचार सहन ना होवे
क्यों जिद सहन कराने की
राजनीति चौसर बन बैठी
नीयत कुर्सी पाने की
ओ सृष्टि के पालनहार
बता तिथि अब आने की
नागेन्द्रहाराय त्रिलोचनाय भस्माङ्गरागाय महेश्वराय नित्याय शुद्धाय दिगम्बराय तस्मै नकाराय नमः शिवाय
पहली बार पिता की उंगली
थाम ठुमक दो कदम चला
आनंद विभोर हुए थे वे भी
मैं भी गदगद खूब चला
जब भी मचला मुझे मनाने
नया खिलौना हाथ थमाया
पीठ थपक कर होले होले
दुनियादारी को समझाया
आसमान की लाली जैसा
फूलों की कोई डाली जैसा
खेतों की हरियाली जैसा
प्यार पिता का है कुछ वैसा
शबनम की बूंदों सा शीतल
मोर पंख के जैसा कोमल
दूध फैन के जैसा उज्जवल
ऐसा प्यार पिता का निर्मल
चंदन की खुशबू के जैसा
सावन की रिमझिम के जैसा
देवों के वरदानों जैसा
प्यार पिता का है कुछ वैसा
प्यार पिता का इतना पावन
जैसे गंगाजल की गगरी
उनकी गोद सुरक्षित इतनी
जैसे कृष्ण द्वारिका नगरी
मैं कितना भी बड़ा बनूँ
जैसा भी जितना अच्छा हूँ
जब पिता सामने होते हैं
मैं आज भी छोटा बच्चा हूँ
मेरी पुस्तक काव्याजंलि निहारिका में
25 दिसम्बर 2014 में प्रकाशित
राह कांटों की चली तू , काहे बता ऐ जिन्दगी
अजनबी मुझको मुझी से, कर गई ऐ जिन्दगी
ओंठ मुस्काए भी न थे कि तूने करवट फेर ली
नैन हरषाए भी न थे और, तूने नजरें फेर ली
बैर क्या तकदीर से ? तुझको बता ऐ जिन्दगी
अजनबी मुझको मुझी से, कर गई ऐ जिन्दगी
रामचरितमानस बहुत पुण्य देने वाला ग्रंथ है, प्रतिदिन जितना हो सके उतना इसका पठन करना चाहिए, यह सब शंकाओं का समाधान करता है तथा अंत मे मोक्ष...