अध्यात्म, ज्ञान , कला , संस्कृति, इतिहास कविता कहानी लेख ज्योतिष और दार्शनिकता का संगम संकलन व विचार प्रवाह - डाॅ. कमल किशोर वर्मा
Thursday, May 27, 2021
जुल्फ संवारो
Tuesday, May 4, 2021
खुशियों का गुलशन खिलता खुशियों का गुलशन किलोदा
सदियों से था मन के भीतर
वो मीत मिला पर बिछड़ गया
कलियों के खिलने से पहले
झोंके से गुलशन उजड़ गया
तकदीर संवरने से पहले
हाथों से दामन फिसल गया
बेचैन तमन्ना तड़प उठी
लाचार इश्क भी मचल गया
Sunday, April 25, 2021
कमल किशोर वर्मा 540
जग ने हमको सबक सिखाया
अच्छा होना बहुत बुरा है
जब भी दया करी ये पाया
अच्छा होना बहुत बुरा है
ऊँची मान के प्रेम सगाई
अपनेपन की रीत निभाई
जिनका दर्द बांटना चाहा
उनके हाथों ठोकर खाई
फूलों ने मुरझा कर बोला
अच्छा होना बहुत बुरा है
फैंकी धूल तमन्नाओं पर
पत्थर दिल पे बांध लिया
भूल चुका दर्दीली यादें
सुख मे दुःख को सांध लिया
बहते आंसू ने सिखलाया
अच्छा होना बहुत बुरा है
जग ने हमको सबक सिखाया
अच्छा होना बहुत बुरा है
Tuesday, April 20, 2021
साजिशें
वक्त ने रखी जकड़ कर
जिंदगी की ख्वाहिशें
चमचमाती धूप निकली
जब भी चाही बारिशें
उसको मना पाया नहीं
लाख की थी कोशिशें
यूं लगा तकदीर ही
रचती रही है साजिशें
लोग बैठे हैं हृदय में
पाल कर सौ रंजिशें
ओंठ पर ताला लगाए
चाह पर सौ बंदिशें
कौन जाने किस असुर ने
की गजब की परवरिशें
जहर घोलते शब्द मीठे बोलते पर है जहर की पालिशें
रीत रिवाजों की बंदीशें
Friday, April 16, 2021
Wednesday, April 14, 2021
सौ सौ - हजार
सौ सौ कविता लिखी प्रेम में
छुप-छुप आंसू गिरे हजार
सौ सौ ताने सुने सभी के
सुई जिगर पर चुभी हजार
सौ सौ बार पुकारा उसको
मन ने सपने बुने हजार
सौ सौ मन्नत मांगी थी पर
राह रोकती रस्म हजार
सौ सौ वादे तोड़े उसने
प्रीत के तोड़े तार हजार
सौ सौ बार कहूँगा फिरभी
साथ निभाना जनम हजार
Thursday, April 8, 2021
क्या जानो !!
जानी नहीं प्रीत की पीड़ा
प्रीत निभाना क्या जानो
तुम वन की स्वच्छंद हिरनिया
कच्चे धागों को क्या मानो
दिल ही नहीं तुम्हारे दिल में
जज्बातों को क्या पहचानो
दर्द ने छेड़ दिए सुर सारे
धधक उठे जलते अंगारे
मर्यादा में बंधे रहे हम
दिन मुश्किल से भरे गुजारे
आग लगाना ही सीखी हो
आग बुझाना क्या जानो
ओ रागी सुख की अभिलाषी
त्याग विरागों का क्या जानो
जिस की कश्ती तट पर डूबे
उसकी पीड़ा क्या पहचानो
सुरभित हवा बसंती चंचल
तुम रुक जाना क्या जानो
घायल करना ही सीखी हो
लेप लगाना क्या जानो
एक घरौंदा बुनने में सौ
तिनके लगते क्या जानो
ओ निर्मोही हटी छबीली
मन की पीड़ा क्या जानो
अमरबेल तुम देवदार की
तुम झुक जाना क्या जानो
सुंदरता के नाजों वाली
नेहा निभाना क्या जानो
मन बेचैन बनाने वाली
मन बहलाना क्या जानो
होश उड़ाना ही सीखी हो
होश में लाना क्या जानो
जानी नहीं प्रीत की पीड़ा
प्रीत निभाना क्या जानो
रामचरितमानस बहुत पुण्य देने वाला ग्रंथ है, प्रतिदिन जितना हो सके उतना इसका पठन करना चाहिए, यह सब शंकाओं का समाधान करता है तथा अंत मे मोक्ष...
-
जग ने हमको सबक सिखाया अच्छा होना बहुत बुरा है जब भी दया करी ये पाया अच्छा होना बहुत बुरा है ऊँची मान के प...
-
चाह रहा मन कुछ ना बोलूँ भेद हृदय के कुछ ना खोलूँ रंजो - गम पीड़ा सब धो लूँ मन को हल्का करके रो लूँ संग तुम्हारे कुछ दिन जी लूँ नैन नशीले ...
-
वेदव्यास रचित भगवान चतुर्थ पुराणों में से एक 'अग्नि पुराण' में अग्निदेव मह उस समय नारायण भगवान की दिव्य स्तुति करने से सभी पापों ...