Friday, January 22, 2021

सन्यास



 कहानी - सन्यास

लेखक - कमल किशोर वर्मा 

एक गाँव था , उसमें एक गरीब आदमी रहता था । उसकी शादी हो गई , दोनो आराम से रहने लगे ।

कुछ दिनों बाद वह आदमी अपनी पत्नी से बोला - मै अब बाहर व्यापार करने जा रहा हूँ , आज ही के दिन एक बरस बाद लौट आऊँगा !!! ऐसा कह कर पति चला गया ,

पति वहाँ व्यापार में व्यस्त हो गया और पत्नी यहाँ अकेली थी , पत्नी रोज सुबह नहा धोकर पैदल ही सब्जी खरीदने  जाती थी , 

उसी बाजार में एक धनवान पुरूष भी रोज कार से सब्जी खरीदने आता था , वह रोज इस महिला को आते हुए देखता था , एक दिन वह पुरूष उस महिला से बोला - आओ मै आपको घर तक छोड़ दूँगा

नही ! मै चली जाऊँगी

डरो मत !! मेरा घर भी उसकी अगली गली में है, मै आपको सकुशल पहुँचा दूँगा ,

अब वह स्त्री कार में बैठ गई , उस पुरूष ने शांति विनम्रता और शालीनता के साथ उस स्त्री को उसके घर के सामने उतार कर चला गया , 

अब यह रोज का क्रम बन गया , 

एक दिन वह पुरूष उस स्त्री से स्नेह तथा आदर से बोला - आओ चाय पीकर चली जाना , स्त्री ने उसका आग्रह स्वीकार कर लिया तथा चाय पीकर चली गई , सिलसिला आगे बढ़ा भोजन भी होने लगा , उन दोनो के मध्य प्रेम उत्पन्न हो गया और परिणाम हुआ - एक सुन्दर पुत्र 

अब वह स्त्री अपने पुत्र को उस पुरूष के घर ही रखती व नित्य एक बार जाकर उसे लाड़ प्यार से दूध पिला कर लौट आती 

एक बरस पूरा हो गया , पति के लौट आने की तारीख़ आ गई !! पति आ गया !! अब पत्नी का ध्यान पुत्र में होने के कारण वह पति की बातों पर ध्यान न दे पा रही थी , उसे अशांत व खिन्न देखकर पति ने उससे पूछा - सच सच बता क्या हुआ ?

तब पत्नी से सब बात कह दी और पुत्र की याद आना बताया !!

पति बोला - अपना पुत्र है ! जा ले आ !!

पत्नी गई और जाकर उस पुरूष से बोली कि मेरे पति आ गये हैं और मै अपना पुत्र लेने आई हूँ ,

वह पुरूष बोला - पुत्र नही दूँगा , वह मेरा है 

अब स्त्री और उसका पति दोनों पुत्र माँग  रहें  हैं तथा वह पुरूष पुत्र को अपने पास रखना चाहता है। मामला न्यायालय में गया । न्यायाधीश के समक्ष सबने अपने तर्क़ सुनाए। 

(1) पति ने कहा - जब मेरी शादी हुई तो मेरे पास 5 एकड़ जमीन थी । मै व्यापार करने परदेश गया तथा यह कहकर गया कि जब बोवनी का समय आएगा तब मै आ जाऊँगा परन्तु यदि किसी कारण न आ पाऊँ तो तू किसी से खेत बुआ लेना , बरसात शुरू हो गई और मै न आ पाया तो मेरी पत्नी ने  मेरा खेत दूसरे से बुआ लिया , अब बोने वाला व्यक्ति कह रहा है कि फसल मेरी है !! तो फसल तो खेत मालिक की ही रहेगी !! बुआई  करने वाला व्यक्ति चाहे तो मजदूरी ले ले !! परन्तु फसल पर अधिकार तो खेत मालिक का ही रहेगा ।।

(2) उस पुरूष ने कहा - मै एक रोज सैर करने गया , सड़क पर मुझे एक खाली डिब्बी पड़ी मिली , मैने इधर उधर देखा - मुझे कोई डिब्बी का मालिक दिखाई न दिया , डिब्बी सुन्दर थी ! 

मैने डिब्बी उठा ली तथा अपने जेब से एक हीरा निकाल कर डिब्बी मे रख दिया , दूसरे दिन मुझे एक आदमी मिला , वह कहने लगा यह डिब्बी तो मेरी है !! मैने डिब्बी मे से हीरा निकाल कर अपने पास रख लिया और डिब्बी उसके मालिक को लौटा दी , अब वह आदमी कहता है कि हीरा भी मुझे दो !! हीरा तो मैने रखा था तो हीरा तो मै ही रखूँगा, उसकी डिब्बी मै वापस देने को तैयार हूँ पर हीरे का मालिक तो मै ही हूँ!!

(3) पत्नी ने कहा - जब मेरी शादी हुई तो मेरे पिता ने एक भैंस दी थी , भैंस दूध देती थी , एक दिन मेरे पास जामन  नही था 

( दूध को जमाकर दही बनाकर घी निकालने के लिए दूध में थोड़ा सा दही डालना पडता है उसे जामन कहते हैं)

मैने एक पड़ौसी से माँगकर जामन ले लिया तथा दूध जमा लिया फिर मैने उस दही की देखभाल की तथा मथ कर घी निकाला ! अब वह जामन देने वाला कह रहा है कि घी मेरा है !! घी तो उस का ही रहेगा जिसका दूध था !! जरा सा जामन दे देने से घी उसका कैसे हो सकता है ? वह चाहे तो जामन के पैसे ले ले ?? 

तीनों के अपने अपने किस्से व तर्क थे , तीनों की बात सुनकर न्यायाधीश महोदय ने सन्यास ले लिया ।

अब पुत्र किसे मिलना चाहिये ? यह विचार पाठक गण करे , 

इससे आगे की कहानी अगले अंक में  - - - 




 


Sunday, September 27, 2020

मनुष्य शरीर ब्रह्माण्ड से जुड़ा हुआ है

 मनुष्य शरीर ब्रह्माण्ड से जुड़ा हुआ है , यह बात श्रीकृष्ण ने अर्जुन को बताई थी , वही विराट रूप का रहस्य है । मनुष्य की सांस सांस ब्रह्माण्ड से जुड़ी है ।

मनुष्य की नाक में दो छेद हैं परन्तु वह दोनों छेद से एक साथ सांस नही लेता ! एक घंटा दाहिना स्वर चलता हैं बांया बन्द रहता है , फिर एक घंटा बांया स्वर चलता है दाहिना बन्द रहता है ।

प्रातःकाल सूर्योदय के समय 3 दिन दाहिना स्वर चलता है और 3 दिन बांया स्वर चलता है ।

यदि कोई तिथि क्षय हो जाती है जैसे दूज और तीज इकट्ठी हो गई तो तीन तिथि 2 दिन मे ही पूरी हो गई , तब वह स्वर दो दिन में ही बदल जायगा और कभी कोई तिथि दो दिन रहती है तो तीन तिथि 4 दिन की हो जाती है तब स्वर 4 दिन में बदलता है ।

सोचो कितनी व्यवस्थित और सैद्धान्तिक है - हमारी पंचांग और हमारा तिथि विधान !

Tuesday, September 8, 2020

राजा

 राजा जोगी अग्नि जल इनकी उल्टी रीत

निकट होय तन जारहिं ,  दूरहूँ राखो प्रीत

राजा के ज्यादा नजदीक हो जाओ उसे सलाह दो राज बताओ नीति बताओ तो वो हत्या करवा देगा , वो समझेगा , ये राजा बनना चाहता है

जोगी मे भी ऐसा , 

आग के और पानी के ज्यादा निकट जाने पर मार देते हैं आग और पानी से न अधिक दूर रहें , न अधिक पास रहें

Sunday, August 9, 2020

राम मंदिर निर्माण सांस्कृतिक उत्थान

 



राम मंदिर का निर्माण भारतीय संस्कृति की रक्षा एवं उत्थान की ओर बड़ी छलांग है , सदियों से विदेशी आक्रांताओं ने न केवल भारत को लूटा अपितु उसकी संस्कृति को नष्ट भ्रष्ट करने का यथासम्भव प्रयास किया । 

प्राचीन काल के मंदिर केवल पूजा पाठ के ठिकाने ही नही थे , वहाँ पर गुरूकुल जैसा वातावरण भी रहता था , अनेक शिष्य मंदिर की भूमि कृषि व बागवानी करते थे वहीं पर रहते और वहीं सामाजिक राजनैतिक आर्थिक ऐतिहासिक सभी बातों का और कला कौशल का ज्ञान प्राप्त करते थे । 

आक्रान्ताओं द्वारा मंदिर तोड़ने तथा पुजारी महन्त और शिष्यों की निर्मम नृशंस हत्या करने का परिणाम हुआ - लोगों ने अपने पुत्रों को इन मंदिरों मे भेजना बन्द कर दिया इससे समाज में नैतिक शिक्षा का अभाव हो गया ।  आक्रान्ताओं की नजर भारतीय लड़कियो के अपहरण पर रहती थी इसलिये लड़कियों को बाहर भेजना बन्द हुआ और महिला शिक्षा पर विपरीत प्रभाव हुआ ।

भारतीय परम्परा और संस्कृति संयम नैतिक , चारित्रिक आध्यात्मिक , उन्नति की पराकाष्ठा है तथा जो हमारे शास्त्र मानवता का कदम कदम पर मार्गदर्शन करते हैं उनका लेखन भी मंदिरों मे ही किया गया था

भगवान राम मर्यादापुरूषोत्तम थे ,आज विश्व में शांति की स्थापना के लिये  उसी मर्यादा की आवश्यकता है भारत के विश्व बन्धुत्व के दर्शन का ठोस प्रतीक हैं राम

अतः राम का चरित्र और जीवन ही विश्व का उत्थान कर सकता है । विश्व प्रसिद्ध तकनीक और अद्वितीय शैली से निर्मित होने वाले मंदिर को देखने देश विदेश से करोड़ों दर्शक पर्यटक आएंगे , तब शहर का धर्मशाला होटल रेस्टारेन्ट बस रिक्शा कलाकृति प्रत्येक क्षेत्र के बाजार का विकास होगा और आने वाले पर्यटक उनके यहां लौट कर भी हमारी परम्परा व  संस्कृति का गुणगान करेंगे 

राम मंदिर से देश की राष्ट्रीय एकता अखंडता को बल मिलेगा , हमारी सांस्कृतिक एकता और विरासत का समस्त विश्व में मान सम्मान बढ़ेगा ,

भारत की जनता का आत्मबल आत्मविश्वास बढ़ेगा ,

लेखक - डा. कमल किशोर वर्मा 






Wednesday, August 5, 2020

पाँव तुम्हारे

      कमल किशोर वर्मा
    प्रत्येक सफलता और असफलता के लिये उत्तरदायी है उठाए गए - कदम 
कुछ पाँव अत्यन्त शुभ कोमल मंगलकारी होते हैं जिनका इन्तजार रहता है




Monday, August 3, 2020

कमल किशोर वर्मा की कविताएं

खिले हजारों फूल हृदय में
                 राम तुम्हारे आने से
सौ सौ चन्दा लगे चमकने
                 गीत तुम्हारे गाने से

भारत की धरती का गौरव
                 नाते नेह निभाने से
जीता सत्य सनातन जग में
               ये इतिहास बनाने से

होता अंधियारा दूर सभी
             दीपक एक जलाने से
जीत सत्य की पुनः हुई है
              मंदिर के बन जाने से


डाॅ. कमल किशोर वर्मा




फिनिश और कंपलीट में अंतर

कमल किशोर वर्मा
फिनिश और कंपलीट दो अलग अलग शब्द हैं और इनका भावार्थ तथा तात्पर्य अलग अलग है
यदि हम हिन्दी में देखें तो फिनिश = सम्पूर्ण और कंपलीट = पूर्ण
माना किसी कार्य के चार चरण हैं , एक चरण कार्य हो गया तो आप कहेंगे - कंपलीट , पूर्ण
फिर दूसरा चरण पूरा हुआ आप कहेंगे कंपलीट , पूर्ण , इस प्रकार चार बार पूर्ण होगा तथा अब काम का कुछ भी करना शेष नही है तब वह सम्पूर्ण या फिनिश है
यदि आपको चार पेज का निबन्ध लिखना है - आपने एक पेज लिख लिया - यह एक पेज पूरा हुआ - कंपलीट , जब चारों पेज लिख लिये जाएंगे तब होगा - फिनिश
एक भावनात्मक गुणात्मक अंतर भी है - कार्य को जैसे तैसे निपटा दिया गया , कार्य पूर्ण तो हो गया - कंपलीट , परन्तु काम करवाने वाले की भावना चाहत और अभिलाषा की पूर्ति न हो पाई उस अवस्था में कंपलीट और कार्य करने वाले और करवाने वाले दोनों को आंतरिक संतुष्टि भी हुई - फिनिश
एक उदाहरण = जब गीत चल उड़ जा रे पंछी फिल्म भाभी रेकार्ड किया गया पहले गायक तलत महमूद से गवाया गया , गाना रेकार्ड हुआ - पर संगीतकार संतुष्ट नही हुए , फिर से रेकार्ड किया , फिर संतुष्ट नही हुए इस प्रकार 57 बार रेकार्ड किया , यह 57 बार कंपलीट हुआ ,
पर संगीतकार संतुष्ट न हुए और अबकी बार उन्होंने यह गीत रफी सा से गवा कर देखा - जो दर्द , जो भाव वे लाना चाहते थे अब आ गया, यह फिनिश हुआ ,

  रामचरितमानस बहुत पुण्य देने वाला ग्रंथ है, प्रतिदिन जितना हो सके उतना इसका पठन करना चाहिए, यह सब शंकाओं का समाधान करता है तथा अंत मे मोक्ष...