रात नींद से अनबन हो गई
नींद नैन की बैरन हो गई
चुभती रही रात नस नस में
याद तुम्हारी नश्तर हो गई
निकल ही जाती सांस हमारी
प्रीत तुम्हारी बन्धन हो गई
जागे सारे दर्द साथ में
एक अकेली किस्मत सो गई
रात नींद से अनशन हो गई
नींद नैन की बैरन हो गई
अध्यात्म, ज्ञान , कला , संस्कृति, इतिहास कविता कहानी लेख ज्योतिष और दार्शनिकता का संगम संकलन व विचार प्रवाह - डाॅ. कमल किशोर वर्मा
रामचरितमानस बहुत पुण्य देने वाला ग्रंथ है, प्रतिदिन जितना हो सके उतना इसका पठन करना चाहिए, यह सब शंकाओं का समाधान करता है तथा अंत मे मोक्ष...
No comments:
Post a Comment