मैं सागर हूँ आकर मिल जा
तू ज्योत किसी देवालय की
मै अमरदीप आकर मिल जा
तू बूँद ओस की पावन सी
मै राग मल्हार बहारों का
तू अनमोल मणि सुन्दर
मै राजमुकुट आके मिल जा
तू प्रेम नदी मदमाती सी
मै सागर हूं आकर मिल जा
तू धार अलकनन्दा जी की
मै शिखर द्रोण पर्वत का हूँ
मै तरकश स्वयंवरण का हूँ
जयमाल बनी आकर मिल जा
तू प्रेम नदी मदमाती सी
मैं सागर हूँ आकर मिल जा
No comments:
Post a Comment