( महाभारत के पश्चात ) भाग 01
और पता नही कब झपकी लग गई !
कुछ देर बाद अचानक नींद खुली और देखा - उसी वृक्ष के नीचे एक अधेड़ व्यक्ति और बैठा है जो अपलक मुझे घूर रहा है , लम्बी ब मजबूत काया ,अधपके से बिखरे बाल, श्वेत दाढ़ी , बड़ी बड़ी चमकीली आँखें और कान में कुण्डल ,
उसे देख कर मेरा मन भय एवं आशंका से भरा गया ! इस एकान्त जंगल में यह कहीं चोर लुटेरा तो नही ? मै अनेक कल्पना करता रहा और वह एकटक मुझे घूरता रहा !
अचानक वह याचना भरे स्वर में धीमी आवाज में बोला - तुम्हारे पास कुछ जल है ? उसके स्वर में व्याकुलता और उदासी थी, मैने यंत्रवत चुपचाप उसे जल से भरी बोतल दे दी , उसने शीघ्रता से सारा जल पी डाला और एक लम्बी सांस ली , अब वह थोड़ा और निकट आया , और बोला - कहाँ जा रहे हो ? मै कुछ न बोला ! पुनः उसने कहा - डरो मत , वत्स कमल किशोर मै तुम्हे हानि नही पहुचाऊँगा !!!
मेरा भय कुछ कम हुआ , साथ ही परम आश्चर्य भी । इसे मेरा नाम कैसे पता ? यह कौन है ? मै सोच ही रहा था कि वह गहरी निःश्वास लेकर बोला - मै शान्तनु हूँ । मेरे वंश में होने वाली पीढ़ियों ने जो अपने अहंकार अज्ञानता निजी स्वार्थलोलुपता और अदूरदर्शिता के कारण महाभारत का युद्ध किया और जो विशाल पैमाने पर नर संहार हुआ , उससे मै अत्यन्त दुःखी विचलित व क्षुब्ध हूँ तथा कभी कभी मन बहलाने के लिये स्वर्ग से पृथ्वी पर आ जाता हूँ तथा यहाँ आकर भ्रमण करता हूँ तथा उन अवशेषों को ढूँढता हूँ, देखता हूँ और कुछ सान्त्वना अनुभव करता हूँ ।
ये क्या कह रहे हैं आप महाराज ? आप तो परम ज्ञानी वीर महान आत्मा हैं राजन !
नहीं , मैने सत्यवती के प्रेम में अपना सब कुछ खो दिया ! यह कह कर वे कुछ भावुक हो गए, उनका कण्ठ अवरूद्ध हो गया और अश्रु छलक पड़े
मैने वातावरण और परिस्थिति को बदलने के लिये कह दिया कि महाराज प्रेम करना कोई बुरा नहीं ! हां कुछ लोग गलत तो थे ! मेरा समर्थन पाकर वे बोल उठे -
वत्स भीष्म द्रोणाचार्य कृपाचार्य धृतराष्ट्र और उसके पुत्र कर्ण शकुनि युधिष्ठिर अर्जुन सभी मुर्ख थे ।
मैने कौतुहलवश पूछ लिया - हे राजन , कृपया मुझे बताइये कि आपको कौन कहाँ गलत लगा तब वे कहने लगे
उदाहरण बताता हूँ - - -
(1) भीष्म देवव्रत - देवव्रत मेरा आज्ञाकारी वीर विद्वान नीतिज्ञ पुत्र था इसमें कोई संदेह नही है परन्तु जब वह जानता था कि धृतराष्ट्र अपने पुत्रमोह के कारण गलत मार्ग पर जा रहा है तो भीष्म ने धृतराष्ट्र का साथ छोड़ देना चाहिये था !! परन्तु वह सदैव साथ ही रहा ! जब द्रोपदी को घीस कर भरे दरबार में लाकर चीर हरण किया , तब उसने कुल का सबसे वरिष्ठ सदस्य होने के नाते कुल वधु की रक्षा करने हथियार उठा लेना था ! पर वह बैठा बैठा गर्दन हिलाता रहा ! वह अपनी प्रतिज्ञा को जीवनभर जिस तरह पकड़ कर बैठा वह मूर्खता की पराकाष्ठा थी । उसने हस्तिनापुर और उसके लाखों नागरिकों की सुख समृद्धि का बिल्कुल ध्यान नही रखा तथा दुर्योधन के पक्ष मे युद्ध किया । बार बार दुर्योधन यह कहता था कि आप किसके पक्ष में हैं ? आप तो मेरी विजय चाहते ही नहीं ! इस प्रकार वह बार भीष्म का अपमान करता था परन्तु भीष्म गुलाम की तरह किसी बात का विरोध नही करता ! अंत में भीष्म दुर्योधन से कह देता है कि कर्ण कौन्तेय था अर्थात उसने स्त्री सम्मान की रक्षा नही की बल्कि स्वयं को ज्ञाता सिद्ध किया ।