हम तुम बैठे पास कभी
तो बातें करें जमाने की
काहे फूलों संग बनाई
रुत पत्ते गिर जाने की
काहे मन को किया बावला
माया खेल रचाने की
दुर्योधन बन गया जमाना
आशंका लज्जा जाने की
अत्याचार सहन ना होवे
क्यों जिद सहन कराने की
राजनीति चौसर बन बैठी
नीयत कुर्सी पाने की
ओ सृष्टि के पालनहार
बता तिथि अब आने की


