सदियों से था मन के भीतर
वो मीत मिला पर बिछड़ गया
कलियों के खिलने से पहले
झोंके से गुलशन उजड़ गया
तकदीर संवरने से पहले
हाथों से दामन फिसल गया
बेचैन तमन्ना तड़प उठी
लाचार इश्क भी मचल गया
अध्यात्म, ज्ञान , कला , संस्कृति, इतिहास कविता कहानी लेख ज्योतिष और दार्शनिकता का संगम संकलन व विचार प्रवाह - डाॅ. कमल किशोर वर्मा
सदियों से था मन के भीतर
वो मीत मिला पर बिछड़ गया
कलियों के खिलने से पहले
झोंके से गुलशन उजड़ गया
तकदीर संवरने से पहले
हाथों से दामन फिसल गया
बेचैन तमन्ना तड़प उठी
लाचार इश्क भी मचल गया
जग ने हमको सबक सिखाया
अच्छा होना बहुत बुरा है
जब भी दया करी ये पाया
अच्छा होना बहुत बुरा है
ऊँची मान के प्रेम सगाई
अपनेपन की रीत निभाई
जिनका दर्द बांटना चाहा
उनके हाथों ठोकर खाई
फूलों ने मुरझा कर बोला
अच्छा होना बहुत बुरा है
फैंकी धूल तमन्नाओं पर
पत्थर दिल पे बांध लिया
भूल चुका दर्दीली यादें
सुख मे दुःख को सांध लिया
बहते आंसू ने सिखलाया
अच्छा होना बहुत बुरा है
जग ने हमको सबक सिखाया
अच्छा होना बहुत बुरा है
वक्त ने रखी जकड़ कर
जिंदगी की ख्वाहिशें
चमचमाती धूप निकली
जब भी चाही बारिशें
उसको मना पाया नहीं
लाख की थी कोशिशें
यूं लगा तकदीर ही
रचती रही है साजिशें
लोग बैठे हैं हृदय में
पाल कर सौ रंजिशें
ओंठ पर ताला लगाए
चाह पर सौ बंदिशें
कौन जाने किस असुर ने
की गजब की परवरिशें
जहर घोलते शब्द मीठे बोलते पर है जहर की पालिशें
रीत रिवाजों की बंदीशें
सौ सौ कविता लिखी प्रेम में
छुप-छुप आंसू गिरे हजार
सौ सौ ताने सुने सभी के
सुई जिगर पर चुभी हजार
सौ सौ बार पुकारा उसको
मन ने सपने बुने हजार
सौ सौ मन्नत मांगी थी पर
राह रोकती रस्म हजार
सौ सौ वादे तोड़े उसने
प्रीत के तोड़े तार हजार
सौ सौ बार कहूँगा फिरभी
साथ निभाना जनम हजार
जानी नहीं प्रीत की पीड़ा
प्रीत निभाना क्या जानो
तुम वन की स्वच्छंद हिरनिया
कच्चे धागों को क्या मानो
दिल ही नहीं तुम्हारे दिल में
जज्बातों को क्या पहचानो
दर्द ने छेड़ दिए सुर सारे
धधक उठे जलते अंगारे
मर्यादा में बंधे रहे हम
दिन मुश्किल से भरे गुजारे
आग लगाना ही सीखी हो
आग बुझाना क्या जानो
ओ रागी सुख की अभिलाषी
त्याग विरागों का क्या जानो
जिस की कश्ती तट पर डूबे
उसकी पीड़ा क्या पहचानो
सुरभित हवा बसंती चंचल
तुम रुक जाना क्या जानो
घायल करना ही सीखी हो
लेप लगाना क्या जानो
एक घरौंदा बुनने में सौ
तिनके लगते क्या जानो
ओ निर्मोही हटी छबीली
मन की पीड़ा क्या जानो
अमरबेल तुम देवदार की
तुम झुक जाना क्या जानो
सुंदरता के नाजों वाली
नेहा निभाना क्या जानो
मन बेचैन बनाने वाली
मन बहलाना क्या जानो
होश उड़ाना ही सीखी हो
होश में लाना क्या जानो
जानी नहीं प्रीत की पीड़ा
प्रीत निभाना क्या जानो
रामचरितमानस बहुत पुण्य देने वाला ग्रंथ है, प्रतिदिन जितना हो सके उतना इसका पठन करना चाहिए, यह सब शंकाओं का समाधान करता है तथा अंत मे मोक्ष...