किसने ??
प्यासी नदिया पागल दरिया
किसने ऐसी रीत बनाई
बहते पर्वत फूल झुलसते
किसने ऐसी रीत बनाई
तारे टिमटिम आग धधकती
किसने ऐसी रीत बनाई
मिले गले को साथ हार का
किसने ऐसी जीत बनाई
आंखें रोती ओंठ सिसकते
किसने ऐसी प्रीत बनाई
अध्यात्म, ज्ञान , कला , संस्कृति, इतिहास कविता कहानी लेख ज्योतिष और दार्शनिकता का संगम संकलन व विचार प्रवाह - डाॅ. कमल किशोर वर्मा
किसने ??
प्यासी नदिया पागल दरिया
किसने ऐसी रीत बनाई
बहते पर्वत फूल झुलसते
किसने ऐसी रीत बनाई
तारे टिमटिम आग धधकती
किसने ऐसी रीत बनाई
मिले गले को साथ हार का
किसने ऐसी जीत बनाई
आंखें रोती ओंठ सिसकते
किसने ऐसी प्रीत बनाई
सूरज की तरह से रोशन है
मेरे मन के उदगार सखी
दया प्रेम करुणा ममता
सब से मुझको प्यार सखी
अजनबी कहूँ कैसे किसको
अपना ही है संसार सखी
सेवा सहयोग समर्पण संगत
सब मेरे अवतार सखी
देकर फूल जहां में सबको
पाए काटों के हार सखी
यूं ही नहीं किया करता हूं
आंसू का व्यापार सखी
- बदल गये जब नैन तुम्हार
- बदल गई रूत और नजारे
- बदले सारे साथी हमदम
- केवल हम ना बदले प्रीतम
- रात नींद से अनबन हो गई
- नींद नैन की बैरन हो गई
- याद तुम्हारी नश्तर बनकर
- चुभती रही रात नस नस में
- निकल ही जाती सांस हमारी
- याद तुम्हारी बन्धन हो गई
- जागे सारे दर्द साथ में
- एक अकेली किस्मत सो गई
- रात नींद से अनशन हो गई
- नींद नैन की बैरन हो गई
लेखक - कमल किशोर वर्मा
एक गाँव था , उसमें एक गरीब आदमी रहता था । उसकी शादी हो गई , दोनो आराम से रहने लगे ।
कुछ दिनों बाद वह आदमी अपनी पत्नी से बोला - मै अब बाहर व्यापार करने जा रहा हूँ , आज ही के दिन एक बरस बाद लौट आऊँगा !!! ऐसा कह कर पति चला गया ,
पति वहाँ व्यापार में व्यस्त हो गया और पत्नी यहाँ अकेली थी , पत्नी रोज सुबह नहा धोकर पैदल ही सब्जी खरीदने जाती थी ,
उसी बाजार में एक धनवान पुरूष भी रोज कार से सब्जी खरीदने आता था , वह रोज इस महिला को आते हुए देखता था , एक दिन वह पुरूष उस महिला से बोला - आओ मै आपको घर तक छोड़ दूँगा
नही ! मै चली जाऊँगी
डरो मत !! मेरा घर भी उसकी अगली गली में है, मै आपको सकुशल पहुँचा दूँगा ,
अब वह स्त्री कार में बैठ गई , उस पुरूष ने शांति विनम्रता और शालीनता के साथ उस स्त्री को उसके घर के सामने उतार कर चला गया ,
अब यह रोज का क्रम बन गया ,
एक दिन वह पुरूष उस स्त्री से स्नेह तथा आदर से बोला - आओ चाय पीकर चली जाना , स्त्री ने उसका आग्रह स्वीकार कर लिया तथा चाय पीकर चली गई , सिलसिला आगे बढ़ा भोजन भी होने लगा , उन दोनो के मध्य प्रेम उत्पन्न हो गया और परिणाम हुआ - एक सुन्दर पुत्र
अब वह स्त्री अपने पुत्र को उस पुरूष के घर ही रखती व नित्य एक बार जाकर उसे लाड़ प्यार से दूध पिला कर लौट आती
एक बरस पूरा हो गया , पति के लौट आने की तारीख़ आ गई !! पति आ गया !! अब पत्नी का ध्यान पुत्र में होने के कारण वह पति की बातों पर ध्यान न दे पा रही थी , उसे अशांत व खिन्न देखकर पति ने उससे पूछा - सच सच बता क्या हुआ ?
तब पत्नी से सब बात कह दी और पुत्र की याद आना बताया !!
पति बोला - अपना पुत्र है ! जा ले आ !!
पत्नी गई और जाकर उस पुरूष से बोली कि मेरे पति आ गये हैं और मै अपना पुत्र लेने आई हूँ ,
वह पुरूष बोला - पुत्र नही दूँगा , वह मेरा है
अब स्त्री और उसका पति दोनों पुत्र माँग रहें हैं तथा वह पुरूष पुत्र को अपने पास रखना चाहता है। मामला न्यायालय में गया । न्यायाधीश के समक्ष सबने अपने तर्क़ सुनाए।
(1) पति ने कहा - जब मेरी शादी हुई तो मेरे पास 5 एकड़ जमीन थी । मै व्यापार करने परदेश गया तथा यह कहकर गया कि जब बोवनी का समय आएगा तब मै आ जाऊँगा परन्तु यदि किसी कारण न आ पाऊँ तो तू किसी से खेत बुआ लेना , बरसात शुरू हो गई और मै न आ पाया तो मेरी पत्नी ने मेरा खेत दूसरे से बुआ लिया , अब बोने वाला व्यक्ति कह रहा है कि फसल मेरी है !! तो फसल तो खेत मालिक की ही रहेगी !! बुआई करने वाला व्यक्ति चाहे तो मजदूरी ले ले !! परन्तु फसल पर अधिकार तो खेत मालिक का ही रहेगा ।।
(2) उस पुरूष ने कहा - मै एक रोज सैर करने गया , सड़क पर मुझे एक खाली डिब्बी पड़ी मिली , मैने इधर उधर देखा - मुझे कोई डिब्बी का मालिक दिखाई न दिया , डिब्बी सुन्दर थी !
मैने डिब्बी उठा ली तथा अपने जेब से एक हीरा निकाल कर डिब्बी मे रख दिया , दूसरे दिन मुझे एक आदमी मिला , वह कहने लगा यह डिब्बी तो मेरी है !! मैने डिब्बी मे से हीरा निकाल कर अपने पास रख लिया और डिब्बी उसके मालिक को लौटा दी , अब वह आदमी कहता है कि हीरा भी मुझे दो !! हीरा तो मैने रखा था तो हीरा तो मै ही रखूँगा, उसकी डिब्बी मै वापस देने को तैयार हूँ पर हीरे का मालिक तो मै ही हूँ!!
(3) पत्नी ने कहा - जब मेरी शादी हुई तो मेरे पिता ने एक भैंस दी थी , भैंस दूध देती थी , एक दिन मेरे पास जामन नही था
( दूध को जमाकर दही बनाकर घी निकालने के लिए दूध में थोड़ा सा दही डालना पडता है उसे जामन कहते हैं)
मैने एक पड़ौसी से माँगकर जामन ले लिया तथा दूध जमा लिया फिर मैने उस दही की देखभाल की तथा मथ कर घी निकाला ! अब वह जामन देने वाला कह रहा है कि घी मेरा है !! घी तो उस का ही रहेगा जिसका दूध था !! जरा सा जामन दे देने से घी उसका कैसे हो सकता है ? वह चाहे तो जामन के पैसे ले ले ??
तीनों के अपने अपने किस्से व तर्क थे , तीनों की बात सुनकर न्यायाधीश महोदय ने सन्यास ले लिया ।
अब पुत्र किसे मिलना चाहिये ? यह विचार पाठक गण करे ,
इससे आगे की कहानी अगले अंक में - - -
मनुष्य शरीर ब्रह्माण्ड से जुड़ा हुआ है , यह बात श्रीकृष्ण ने अर्जुन को बताई थी , वही विराट रूप का रहस्य है । मनुष्य की सांस सांस ब्रह्माण्ड से जुड़ी है ।
मनुष्य की नाक में दो छेद हैं परन्तु वह दोनों छेद से एक साथ सांस नही लेता ! एक घंटा दाहिना स्वर चलता हैं बांया बन्द रहता है , फिर एक घंटा बांया स्वर चलता है दाहिना बन्द रहता है ।
प्रातःकाल सूर्योदय के समय 3 दिन दाहिना स्वर चलता है और 3 दिन बांया स्वर चलता है ।
यदि कोई तिथि क्षय हो जाती है जैसे दूज और तीज इकट्ठी हो गई तो तीन तिथि 2 दिन मे ही पूरी हो गई , तब वह स्वर दो दिन में ही बदल जायगा और कभी कोई तिथि दो दिन रहती है तो तीन तिथि 4 दिन की हो जाती है तब स्वर 4 दिन में बदलता है ।
सोचो कितनी व्यवस्थित और सैद्धान्तिक है - हमारी पंचांग और हमारा तिथि विधान !
राजा जोगी अग्नि जल इनकी उल्टी रीत
निकट होय तन जारहिं , दूरहूँ राखो प्रीत
राजा के ज्यादा नजदीक हो जाओ उसे सलाह दो राज बताओ नीति बताओ तो वो हत्या करवा देगा , वो समझेगा , ये राजा बनना चाहता है
जोगी मे भी ऐसा ,
आग के और पानी के ज्यादा निकट जाने पर मार देते हैं आग और पानी से न अधिक दूर रहें , न अधिक पास रहें
रामचरितमानस बहुत पुण्य देने वाला ग्रंथ है, प्रतिदिन जितना हो सके उतना इसका पठन करना चाहिए, यह सब शंकाओं का समाधान करता है तथा अंत मे मोक्ष...